संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द रायपुर आप सभी को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ परिवार की ऒर से “श्रावण मास” की बधाई शुभकामनायें l
*साथियों छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का कर्मचारी जगत में एक गौरवशाली इतिहास रहा है l हम सभी की जिम्मेदारी है इसे बनाए रखना l
*वर्तमान मेँ डबल इंजन की सरकार होने से कर्मचारी जगत मेँ यह उम्मीद है की राज्य सरकार द्वारा महंगाई भत्ते पर घोषणा होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है l
हमें हमारा हक लड़कर लेना होगा l
*कर्मचारियों एवं पेंशनरो को केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित महंगाई भत्ता दिए जाने एवं अन्य मांगे आज भी लंबित है l*
*साथियों अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन शिर्डी महाराष्ट्र में सम्पन्न हुआ है l जिसमें हमारे संघ के अधिकांश जिले के अध्यक्ष एवं साथियों ने हिस्सा लिया l
*AISGEF के आह्वान पर आगामी माह में मांगो को लेकर राष्ट्रीय हड़ताल किया जाना है l
*उपरोक्त कार्यक्रम एवं संगठनात्मक चर्चा हेतु प्रांतीय बैठक कार्यक्रम आयोजित है l*
*बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने संघ के सभी साथियों से आग्रह पूर्ण अनिवार्य उपस्थिति की अपील l*
*साथियो यह बैठक अत्यन्त महत्वपूर्ण है इसमे प्रान्त के साथी और जिलाध्यक्ष को भाग लेना आवश्यक है l*
बैठक में सदस्यता सम्बन्धी जानकारी साथ लेकर आए l