रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद- विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन विकासखंड बागबाहरा में आयोजित किया गया है। इसके तहत दिनांक 04 फरवरी को मिनी स्टेडियम सुनसुनिया विकासखंड बागबाहरा में आयोजन प्रभारी कुसुम यादव द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना को लेकर किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला प्रतिभागी खो.खो, रस्साकसी, वॉलीबॉल, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, तवा फेंक खेल विधाओं में शामिल हुए। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। आयोजन के मुख्य अतिथि सरपंच लीला सबर व कमलेश कौशिक, रक्षा साहू, कुंज लता गायकवाड़, निराशा ध्रुव, राधिका ठाकुर, यशोदा देवांगन, सुनिता यादव, सोनबती, एकता ठाकुर आदि उपस्थित रहें। प्रतियोगिता के परिणाम – 9 से 18 वर्ष आयु में 100 मी. दौड़ एवं तवा फेंक में गीतांजली ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी एवं खो-खो प्रतियोगिता में मुनगासेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 18 से 35 वर्ष आयु में 100 मी. दौड़ में लक्ष्मी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाॅलीबाल प्रतियोगिता में बागबाहरा काॅलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में भानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेड़ल एवं ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में कमलेश साहू, कुसुम यादव, सविता बरिहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
