कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार
महासमुंद : माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी से भेंट मुलाकात कर भगवा गमछा पहनकर चैत्र नवरात्रि व हिंदू नया वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर, सड़क निर्माण का मांग पत्र सौंप कर कहा भोरिंग से अछोली को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। अछोली मे माइन्स पत्थर परिवहन के चलते सड़क पर गड्ढे और धूल का गुबार ही नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने कहने पर और उनके परेशानियों को देखते हुए, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने सड़क निर्माण के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर सड़क निर्माण जल्द से जल्द करवाने की मांग की है। तुषार साहू ने बताया कि कई साल पहले भोरिंग से अछोली, अमावस से बेलटोकरी से अछोली, सड़क का निर्माण किया गया था, पत्थर परिवहन कर रहे ट्रकों के चलते पूरी सड़क उधड़ गई और अब स्थिति यह है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का पैदल चलना तक दूभर हो चुका है।

