Blogछत्तीसगढ़

महासमुन्द पुलिस के द्वारा पुलिस लाईन परसदा महासमुन्द में योगदिवस का किया गया आयोजन।

रीपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद दिनांक 21.06.2024 को महासमुन्द पुलिस के द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन परसदा में योगाभ्यास का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, स्वास्थ्य कर्मचारी, थाना प्रभारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। पुलिस लाईन परसदा महासमुन्द में योगाभ्यास व आर्ट ऑफ लिविंग का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे l योगाभ्यास एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वालेंटियर के द्वारा नियमित योग से शरीर को होने वाली लाभ के बारे में बताया गया और विभिन्न योग आसन कराए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button