Blogछत्तीसगढ़

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस योगासन प्रतियोगिता चंडीगढ़ के लिए पूनम पटले का चयन।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन दिनांक 3 से 6 मार्च 2025 तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित होना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के दल का गठन करने हेतु चयन ट्रायल दिनांक 21 फरवरी को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें महासमुंद जिले से पूनम पटले पालिटेक्निक कॉलेज महासमुंद, शिखा शर्मा, जय  कश्यप का चयन हुआ हैं। जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस योगासन प्रतियोगिता में चयन होने पर प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद चंद्रिका विश्वकर्मा एवं समस्त स्टॉफ, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, संदीप पटले, भीमराव घोड़ेसवार , कोकिला घोड़ेसवार, दीपांशु, प्रियांशु ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button