बच्चों की प्रस्तुति देख अपना विद्यार्थी जीवन याद आया – ए एस पी प्रतिभा पांडेय
वार्षिकोत्सव में शाला दर्पण झांकी देख अतिथियों ने भावविभोर हुए
संपादक कुंज कुमार रात्रे
महादमुन्द: शासकीय प्राथमिक विद्यालय, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथी एस पी आशुतोष सिंह , अध्यक्षता श्रीमती प्रतिभा पांडेय ए एस पी विशिष्ट अतिथि गण द्वारिका प्रसाद चन्द्राकर पूर्व सरपंच, तीनो विद्यालय के शाला विकास समिति के अध्यक्ष लखनु राम निर्मलकर, भगत राम साहू व श्रीमती सरस्वती जांगड़े एवं कार्यक्रम के संयोजक राहुल चन्द्राकर सदस्य शाला विकास समिति के आतिथ्य में आयोजक एस एल पाटकर प्राचार्य, तिलक राम चन्द्राकर प्रधान पाठक, कोमल सिंह ध्रुव प्रधान पाठक के सानिध्य में सांस्कृतिक कायर्क्रम का सुभारम्भ हुआ जिसमें बच्चों छत्तीसगढ़ी गीत नृत्य के अलावा भारत के विविध संस्कृतियों को अपने नृत्य में प्रदर्शित कर दर्शकों को मन्त्रमुग्ध करते रहे। प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई व अग्रेंजो के बीच युद्ध को जीवंत प्रस्तुति पूर्व माध्यमिक स्कूल के बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट अखाड़ा का प्रदर्शन एवं हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा बारहमासी गीत नृत्य सबसे आकर्षण का केन्द्र रहा
अतिथियों एवं दर्शकों के समक्ष विद्यालय दर्पण के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल से विद्यालय का प्रारंभिक जीवन की सुरुवात, मिडिल स्कूल में सभी विषयों का अध्ययन के साथ बेगलेस डे का प्रदर्शन, हायर सेकंडरी के बच्चों द्वारा गणित क्लब, विज्ञान क्लब, टेलीकॉम अध्ययन, कृषि अध्ययन, कामर्स संकाय, कला संकाय, इको क्लब, जूनियर रेडक्रॉस, स्कॉउट गाइड, खेलकूद में विशेष स्थान प्राप्त को बेनर पोस्टर व मॉडल के माध्यम से प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा।
इसके पश्चात विद्यालय में वर्षभर विविध क्रियाकलापों में बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चे प्राथमिक स्कूल से 150 बच्चे, मिडिल स्कूल से 100 बच्चे हायर सेकंडरी से 150 बच्चों को प्रशस्ति पत्र साथ 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में परिणाम विद्यालय में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चे सभी को मेडल व स्मृति चिन्ह से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया
अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वचन भी दिए द्वारिका चन्द्राकर ने कहा निश्चित रूप से बच्चों की प्रस्तुति बहुत अकर्षक रहा विद्यालय दर्पण की प्रस्तुति बता रहा है कि स्कूल में बच्चें क्या क्या सीखते हैं जो उनके आगे जीवन मे काम आने वाला है सभी बधाई के पात्र हैं। मुख्य अथिति ए एस पी श्रीमती प्रतिभा पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा जो अभी बच्चे विभिन्न प्रस्तुति दिये हैं यह सभी सराहनीय है जो विद्यालय दर्पण के माध्यम से प्रस्तुत देकर आपने नए सोच को बच्चे प्रदर्शित किए हैं इनकी प्रस्तुति से मुझे अपने विद्यार्थी जीवन याद आ रहा है हम भी ऐसे ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते इनाम पाने लालायित रहते। इन सभी बच्चों को निखारने में आप सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है बच्चों के साथ साथ सभी शिक्षक बधाई के पात्र हैं। ए एस पी मैम को शाला विकास समिति की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अंत में प्राचार्य एस एल पाटकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन तुलेन्द्र सागर एवं महेशरी साहू तथा पुरस्कार वितरण प्रभार सेवन दास मानिकपुरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों स्कूल के शिक्षक स्टाफ छात्र परिषद के सदस्य का रहा जिसमे नवीन चन्द्राकर, वाय एस बलिहार, किरण पटेल, तारिणी कहर, के के चन्द्राकर, तारकेश्वर साहू, खेमिन साहू, सीमा चन्द्राकर छात्र परिषद जतिन निर्मलकर शाला नायक, अंजली साहू छात्रा प्रतिनिधि, पूजा निषाद, पूनम चन्द्राकर, रूपेश, लविना, दुर्गा दुबे, पुष्पांजलि एवं सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।
