Blogछत्तीसगढ़

अपना नेत्रदान महादान कर महापुण्य का कार्य किया गया है जिनके नेत्र ज्योत्ति से 02 दृष्टिहीन व्यक्तियों को रौशनी मिलेगी।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत महासमुन्द जिले के विकासखण्ड बागबहारा, श्रीमती कमला बाई सांखला धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री विजय लाल जी सांखला उम्र 90 वर्ष का सामान्य मृत्यु उपरान्त अपना नेत्रदान महादान कर महापुण्य का कार्य किया गया है जिनके नेत्र ज्योत्ति से 02 दृष्टिहीन व्यक्तियों को रौशनी मिलेगी। डॉ.आई नागेश्वर राव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुन्द के निर्देशन में एवं श्रीमती नीलू घृतलहरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, महासमुन्द के सहयोग से जिला चिकित्सालय महासमुन्द के नेत्र इकाई से नोडल अधिकारी डॉ.अनिल गोरियार, नेत्ररोग विशेषज्ञ एवं नेत्रदान अधिकारी द्वारा नेत्रदान दाता का नेत्र संग्रहण किया गया है जिनके साथ जिला नेत्र इकाई के सहयोगी सदस्य अवधेश कुमार यादव सहायक नोडल अधिकारी, , उमेश कुमार गोतमारे वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी , संजय चंद्राकर नेत्र सहायक अधिकारी,निकोलस सिंग लैब टेक्नोलॉजिस्ट,राजेश डडसेना उपस्थित थे। नेत्र दानदाता स्व. श्रीमती कमला बाई सांखला की मृत्यु दिनांक 20/08/2025 को दोपहर 2 बजे हुई जिसकी सूचना उनके पुत्र त्रिलोकचंद सांखला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहारा के मिनीकेतन चौधरी BETO एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस.बड़ई को दिया गया। जिला नेत्र इकाई को सूचना प्राप्त होते ही नेत्र संग्रहण हेतु बागबहारा पहुंची और शाम 5 बजे तक नेत्र संग्रहण पूर्ण कर लिया गया और नेत्रदान दाता के पुत्र  त्रिलोकचंद सांखला सपरिवार को नेत्रदान महादान जैसे महापुण्य कार्य के लिए नेत्र दानदाता स्व. श्रीमती कमला बाई सांखला की स्मृति में अभिनन्दन प्रमाण-पत्र प्रदाय किया गया है।नेत्रदान प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किया जाना चाहिए नेत्रदान में व्यक्ति के मृत्यु के पश्चात किया जाता है। मृत्यु के बाद 06 घण्टे के भीतर नेत्र का संग्रहण किया जाता है जिसमें पुरी आँख नहीं निकाली जाती है केवल नेत्र ज्योति ही निकाली जाती। जिले के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नेत्र सहायक अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्यरत है जिनके माध्यम से नेत्र इकाई महासमुन्द को सूचित कर नेत्रदान किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button