Blog

पुरा गांव भगवा रंगा में रंगा नज़र आया

महासमुन्द। ग्राम खैराभांठा एवं बस्ती में अयोध्या के राम मंदिर में राम लल्ला की स्थापना को लेकर घर आंगन को रंगोली से सजाकर दीपोत्सव मनाया गया। पूरा गांव भगवा रंग में रंगा नजर आया। सुबह से शाम तक ग्रामीण श्रीराम की भक्ति में लीन दिखे। दिन भर धार्मिक आयोजनों का दौर चला। हनुमान मंदिर से लेकर हिमालया पार्क, ढीमर पारा, गायत्री मंदिर से होते हुए संजय तक अतिशबाजी,बाजे गाजे डीजे के साथ कलश की भव्य शोभायात्रा निकाला गया। दोपहर को हवन पुजन करने के बाद प्रसादी वितरण एवं भंडरा का आयोजन किया गया। गांव के श्रीराम जानकी, हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, गायत्री मंदिर को लाईटिंग तथा भगवा तोरण पताका से सजाया गया था। शाम को प्रसादी वितरण पश्चात रामायण पाठ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button