संयुक्त मोर्चा नगरी निकाय महासंघ के बैनर तले पूरे प्रदेश के 184 निकायों के नियमित,कारन मांगों
संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद रायपुर तुतसंयुक्त मोर्चा नगरी निकाय महासंघ के बैनर तले पूरे प्रदेश के 184 निकायों के नियमित, प्लेसमेंट, और स्वच्छता दीदियों द्वारा संयुक्त रूप में धरना स्थल तुता से छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में ही बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया ।
जहां पर कर्मचारियों ने आक्रोश में आकर शासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शासन को कोसने लगे। काफी देर इंतजार करने के बाद शासन के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त संचालक बी आर चौहान संचनालय, अरुण साहू उप संचालक संचालनाय, लोकेश्वर साहू संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर, अपर कलेक्टर रायपुर, एसडीएम व तहसीलदार आए। शासन के प्रतिनिधि मंडल ने हड़ताल और धरना को मांग पूरी करने की आश्वासन देते हुए स्थगित करने की बात कहीं। जिसे कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया
और वहीं पर अनिश्चितकाल तक धरने पर बैठे रहने की बात कही। फिर शासन की प्रतिनिधि मंडल ने अपने उच्च अधिकारियों से बात करके 18 दिसंबर को निकाय कर्मचारी की महत्वपूर्ण और गंभीर मांगों को लेकर संघ के पदाधिकारी को चर्चा में बुलाने की बात कही कही गई है। आगे कर्मचारी नेताओं जय किशन सोनी और हीरा चौहान ने प्रेस को बताया कि जब तक हमारी मांगे पूर्ण नहीं होती तब तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा।