Blogछत्तीसगढ़

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित युनिटी मार्च बेलसोन्डा से महासमुन्द तक का शहर प्रवेश पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द,सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित युनिटी मार्च बेलसोन्डा से महासमुन्द तक का शहर प्रवेश पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी के नेतृत्व में पार्षदगण पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, शुभ्रा मनीष शर्मा, भाउराम साहू, पीयूष साहू, भारती राजू चन्द्राकर, चन्द्रशेखर बेलदार, माधुरी धनीराम यदु, कल्पना सूर्यवंशी, नगर पालिका सी.एम.ओ. अशोक सलामे सहित कर्मचारियों, सफाई दीदीयां एवं मित्रो. ने पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज निगम छ.ग. के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का फूल माला से स्वागत किया गया तथा अभिनन्दन में फटाके फोड़े गये।

उल्लेखनीय है कि इस पदयात्रा से राष्ट्रवाद और एकता का संदेश दिया जा रहा था। पदयात्रा लगभग 8 कि.मी. की थी। राठी ने बताया की पदयात्रा का नगर पालिका द्वारा त्रिमूर्ति काॅलोनी के सामने, पुराना रायपुर नाका शंकर नगर तथा डाॅ. अम्बेडकर चैक में अलग – अलग जगह नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों की अलग अलग टोली के द्वारा स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में नगर पालिका के दिलीप चन्द्राकर, दूर्गेश कुंजेकार, नौशाद बक्श, रिक्की महन्ती, सीताराम चेलक, नरेश धु्रव, कृष्ण कुमार वैष्णव, करण यादव, ममता बग्गा, रवी ठाकुर, रमा महानन्दन, गोपाल सोना, उमेश साहू, रीतेश साहू, मोहनदास मानिकपुरी, टिकेश्वरी, उषा यादव, सफाई दीदीयां एवं सफाई मित्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button