Blogछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद की चांदनी साहू एवं पदमा साहू ने जीता स्वर्ण पदक।

महासमुंद जिले ने जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में 02 स्वर्ण, 01 रजत, 01 कांस्य सहित जीता कुल 04 पदक।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन साईंस कॉलेज रायपुर में रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर महासमुंद के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कम्पाउंड राउंड में भागीदारी किया। महासमुंद जिले के रिकर्व एवं कम्पाउंड राउंड में जयंत ठाकुर, उमेश बरिहा,डोमेश्वरी साहू, चांदनी साहू, पद्मा साहू, नवलीन कौर, जया साहू तथा इंडियन राउंड में वैशाली साहू, चांदनी साहू, तृषा प्रजापति, जया पहाटिया, कमलेश साहू, ओम प्रकाश, अमर शबर, गजेंद्र, टूकेश, कुशो राम, लोकेश निषाद शामिल हुए।

चैंपियनशिप में जिले से बालक वर्ग में बागबाहरा के कमलेश साहू ने इंडियन राउंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका रिकर्व राउंड में महासमुंद जिले ने 02 पदक अपने नाम किया जिसमें बागबाहरा की चांदनी साहू ने सर्वाधिक अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता एवं बागबाहरा की जया साहू ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। कम्पाउंड राउंड में बागबाहरा की पद्मा साहू ने सर्वाधिक अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। बालिका इंडियन राउंड में बागबाहरा की वैशाली साहू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को टी शर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता तीरंदाज 46वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप दिनांक 21 से 28 अक्टूबर, 2026 तक जयपुर राजस्थान में आयोजित स्पर्धा में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भागीदारी करने एवं पदक विजेता खिलाड़ियों को भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, बॉल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मुकेश बेगड़, रिंकल बग्गा, पीरित राम साहू, संजय सोनवानी, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, भोपाल सिंह बंजारा, संजय पैकरा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर व बॉल आश्रम बिहाझर के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button