दीपक बैज आज करेंगे शहर में मिनी खेल कोर्ट का शुभारंभ
नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने की शहरवासियों से शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील
संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। शहर के तुमगांव ओव्हरब्रिज के नीचे निर्मित मिनी बास्केट बॉल खेल कोर्ट का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक बैज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि दोपहर 1 बजे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज महासमुंद पहुंच तुमगांव रोड ओव्हरब्रिज के नीचे निर्मित मिनी बास्केटबॉल खेल कोर्ट का शुभारंभ कर शहर के खेल प्रेमियों को इसकी सौगात देंगे। ज्ञात हो कि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने शहर के खेल प्रेमियों की मांग पर ओव्हरब्रिज के नीचे खाली पड़ी जगह पर सर्व सुविधा युक्त मिनी खेल का निर्माण कराया है। मिनी खेल कोर्ट के निर्माण शुरू होने के बाद से शहर के खेल प्रेमी लंबे समय से इसके निर्माण के बाद शुभारंभ की प्रतिक्षा कर रहें थे जो आज शुभारंभ होने के बाद पूरी हो जाए
गी।