Blogछत्तीसगढ़

न.पा. कार्यालय में उपाध्यक्ष कक्ष में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती मनाई गयी

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द,  न.पा. कार्यालय में उपाध्यक्ष कक्ष में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती मनाई गयी। उक्त जानकारी देते हुये न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित जंयन्ती कार्यक्रम में प्रमुख रूप वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टाकसाले बाल कल्याण परिषद जिला अध्यक्ष संदीप दीवान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका भाजपा जिला कार्यालय मंत्री नारेन्द्र गिरि, पार्षद गण चन्द्रशेखर बेलदार, पियुष साहू, राजू चन्द्राकर, भाजपा नेता नीलम दीवान, नईम खान, राकेश श्रीवास्तव, उपस्थित थे भगवान बिरसा मुण्डा के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यर्पण तथा पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टाकसाले ने कहा कि 15 नवम्बर 1875 को पैदा हुये बिरसा मुण्डा ने महज 20 साल की उम्र में अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल फूका था 1895 में उन्होने आदिवासियों को एक करके भारत देश को आजादी दिलाने की लड़ाई लड़ी वे भारत देश के युवाओं व सभी वर्गो के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। बाल परिषद के जिलााध्यक्ष संदीप दीवान ने बिरसा मुण्डा को लोकनायक बताते हुये कहा कि देश कि आजादी में अंहम भूमिका रही इतिहास कारों में इनकी प्रतिभा को छिपा दिया था देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की देन है कि आज बिरसा मुण्डा भगवान के बारें में भारत देश के लोंगो को जानकारी मिल रही हैं। न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने आदिवासी समाज के उत्थान संघर्ष के साथ-साथ अंग्रेजों की हुकुमत को ललकारने वाले नायक बिरसा मुण्डा के आदर्श जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए अदम्य साहस के साथ उन्होने देश के लिए संघर्ष किया आदिवासी जनजातीय लोगों को जोड़ने का कार्य किया आज भारत व छ.ग. की सरकार जनजातीय वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है जिसका लाभ जनजातीय वर्ग के लोग अधिक से अधिक लेवंे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button