आदिवासी कंडरा कोसरिया समाज राजिम राज का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन
।
कुजूरात्रे महासमुन्द राजिम आदिवासी कंडरा कोसरिया समाज राजिम राज का तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 29 से 31 मार्च तक कंडरा सामाजिक भवन राजिम में आयोजित किया गया। इसमें सर्वप्रथम कंडरा समाज के ईष्टदेव संत सुपल भगत, शितला माता, गड़िया देव तथा कंडरा समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. थानूराम कंडरा खिशोरा की तैल्यचित्र पर ।

समाज के पूर्व अध्यक्ष व राजिम विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, भीम कंडरा, परमेश्वर कंडरा, किशन कंडरा, लोचन कंडरा सहित समाज के सदस्य, प्रतिनिधीगण ने पूजा-अर्चना की।उद्बोधन में पूर्व अध्यक्ष विजय कंडरा, भीम कंडरा, किशन कंडरा तथा डॉ. विरेंद्र कंडरा ने समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों एवं सामाजिक पंजीयन पर बल देते हुए प्रकाश डाला। साथ ही राजिम स्थित सामाजिक भवन के कायाकल्प हेतू ।
राजिम विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा से विशेष आग्रह कर भवन उन्नयन पर फोकस रहा, जिस पर विधायक प्रतिनिधि ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी सहमति प्रदान की।
तत्पश्चात सामाजिक प्रकरण का निपटारा कर अन्य सामाजिक विषयों पर सर्वसम्मति से विशेष चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्य प्रेम कंडरा, जगदेव कंडरा बंगोली, कौशल कंडरा पारागॉव, कैलाश कंडरा राजिम, लोचन कंडरा अशोक कंडरा आरंग, विजय कंडरा सिरी, किशन कंडरा रजनकटा, भुवन कंडरा बहेराडीह खरियार रोड, भीम कंडरा रायपुर, लोचन कंडरा नारी, मोटू कंडरा खिशोरा, नरेंद्र कंडरा खिशोरा, लोचन उदलराम कंडरा खैरा,पुनिया बाई कंडरा आरंग, सरोजनी कंडरा, सागर, कुमार, पवन कंडरा, बंशीलाल कंडरा रायपुर, गौरी कंडरा, चंद्र प्रकाश, सुरेंद्र कंडरा, गब्बर कंडरा, ललिता कंडरा पारागांव, बिरम, किरण कंडरा, हेमिन कंडरा, वर्षा कंडरा, बिंदु कंडरा सिरी, बिमला कंडरा, सरस्वती खिशोरा, श्रवण कंडरा, गौरव अशोक कंडरा सिर्री खुर्द, कैलाश कंडरा आमापारा रायपुर, यशवंत कंडरा रायपुर, पूषण कंडरा, बसंत कंडरा, राजकुमार कंडरा, कुमार कंडरा सहित बड़ी संख्या में समजिकजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी कंडरा समाज मीडिया प्रभारी लोचन कंडरा खैरा महासमुन्द ने दी है।