छत्तीसगढ़

त्रिभुवन, कमलेश व शंकर ने झंडी दिखा कर ऑटो रिक्शा संविधान यात्रा रैली को रवाना किया

संविधान दिवस पर डॉ अम्बेडकर को माल्यार्पण कर प्रस्तावना का वाचन किया- अजाक्स

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द: 26 नवम्बर 2024 संविधान दिवस के अवसर पर छ ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ – अजाक्स व भारतीय बौद्ध महासभा एवं ऑटो रिक्शा संघ तथा एडवोकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में त्रिभुवन महिलांग पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद के आतिथ्य में कमलेध ध्रुव जिलाध्यक्ष अजाक्स, शंकर नन्देश्वर जिलाध्यक्ष बौद्ध महासभा मनीष राजपूत अध्यक्ष ऑटो रिक्शा संघ,एडवोकेट संघ के सदस्य की उपस्थिति में प्रातः 9 बजे नगर के मध्य स्थित संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के अदम कद पर माल्यार्पण पश्चात प्रतिमा के समक्ष तुलेन्द्र सागर जिला सचिव द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा व अक्षुण बनाये रखने की प्रतिबद्धता दुहराए इस अवसर पर संक्षिप्त उद्बोधन के कड़ी में त्रिभुवन महिलांग जी ने संविधान के प्रति जवाब देहि व अधिकार को बताते हुए कहा संविधान ही हमारे लिये सर्वोपरी है जिसके बदौलत हमे अधिकार प्राप्त हुआ है और यह अधिकार हमे बाबा साहब अम्बेडकर ने दिलाया है। इसलिय संविधान की रक्षा सम्मान हमारा परम कर्तव्य है। साथ ही कमलेश ध्रुव जिलाध्यक्ष ने कहा संविधान से ही हमे शिक्षा के साथ हमे महत्वपूर्ण समानता का अधिकार दिया आरक्षण दिया जिसके कारण से ही हम शासन प्रशासन में उच्च पद पर आसीन हो रहे जिसका श्रेय हमारे संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को जाता है। जिन्होंने विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान दे कर भारत को विश्व मे एक अलग पहचान दिया। सभा मे उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन शंकर नन्देश्वर जिलाध्यक्ष ने किया । कार्यक्रम का संचालन बी पी मेश्राम जिला मीडिया ओरी ने किया।

कार्यक्रम के अंत मे त्रिभुवन महिलांग, कमलेश ध्रुव, शंकर नन्देश्वर ने संविधान यात्रा ऑटो रिक्शा रैली को झंडी दिखा कर नगर भ्रमण के रवाना किये। यह देवेन्द्र मेश्राम उपाध्यक्ष ऑटो रिक्शा संघ के आह्वान पर नगर के समस्त ऑटो रिक्शा अम्बेडकर चौक, नेहरू चौक, बरोंडा चौक, कलेक्टर होतेहुए मचेवा डॉ अम्बेडकर चौक से वापस पिटियाझर से नयापारा अम्बेडकर प्रतिमा से होकर बस स्टैण्ड अम्बेडकर चौक में समापन हुआ । जिसमें सभी ऑटो रिक्शा में झंडा बेनर के संविधान की प्रचार प्रसार करते पूरे नगर का भ्रमन किये। इस अवसर ओर अजाक्स की ओर से आनंद कुर्रे, प्रो जे पी खटकर, एम एल ध्रुव, खोशील जेन्ड्रे, महेश ध्रुव, राजेश रात्रे, डमरूधर मांझी, यशवंत ठाकुर, बी पी मेश्राम बौद्ध महासभा की ओर से डॉ एन के मण्डपे, दीना रात्रे एडवोकेट, नरेंद्र ढीढी, मनहरे ऑटो रिक्शा संघ की ओर से इस रैली मे उपस्थित सदसयगण मनीष राजपूत, देवेन्द्र मेश्राम,शेख अज़ीम,शाहिद कुरैशी, सुमीत कर्वा, किनारी नायक, दामोदर सोना, हनीफ खान, रिंकू भाई, निक्कू खन्ना, बंटी भाई, दुर्जन राव, एवं अन्य सदस्य रैली में सम्मिलित होकर संविधान दिवस को अमर बनाये रखने में सभी ने सहयोग दिए।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button