रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद विगत शनिवार को कर्मा जागृती महिला मंच के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।
माता कर्मा के छायाचित्र पर पूजा एवं दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सती साहू के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भजन एवं सावन गीत की प्रस्तुति श्रीमती पद्मिनी साहू एवं साथियों के द्वारा दिया गया । इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति श्रीमती विमला साहू एवं समूह के द्वारा किया गया। इस उत्सव के दौरान उपस्थित महिला सदस्यों के लिए मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नाम सुनो सामान उठाओ इनाम पाओ जिसमें प्रथम स्थान श्रीमती कल्याणी साहू एवं द्वितीय स्थान श्रीमती खेमिन साहू ,इसी प्रकार 1 मिनट खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया श्रीमती हेमलता साहू एवं सांत्वना पुरस्कार श्रीमती शीतल साहू श्रीमती सावित्री साहू श्रीमती तुकेश्वरी साहू को दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी की महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती सती साहू जी के द्वारा सावन उत्सव एवं हरियाली त्योहारों को मनाने के साथ ही साथ एक संदेश भी दिया की प्रकृति से प्रेम बनाए रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम मिशन से जुड़कर सभी
उपस्थित सदस्यों को पेड़ लगाने और उसे सुरक्षित रखने प्रोत्साहित किया गया और प्रकृति को सुरक्षित रखने हेतु सभी ने मिलकर संकल्प लिया। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लियाऔर अंत में सभी बहनों को श्रृंगार सामग्री एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सती साहू शैल साहू, सावित्री साहू ,सरोजनी साहू, पुष्पा गजपाल, महेश्वरी साहू अनितासाहू, पुष्पासाहू बी.टी.आई फूलबासन साहू, निर्मला साहू, सुषमा साहू कल्याणी साहू, ईश्वरीसाहू नोकेश्वरी साहू, चन्द्रकला साहू पूर्णिमा साहू, पुष्पा कुम्हारपारा
, सरिता साहू, जमुना साहू, तेजिन साहू, पूजा साहू एवं बड़ी संख्या में महिलाएंउपस्थित थी।
ن