संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19वी पुण्य स्मृति दिवस मनाई गई,ब्रह्माकुमारी बहनेंऔर पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर दादी को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया,इस अवसर पर सेवाकेंद्र उपकार भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दुआओ से अपनी झोली भरी, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने बताया कि संस्थान आज के दिन को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाता है दादी प्रकाशमणि वो हस्ती थी जो कहती थी सारे विश्व की आत्माएं एक परमपिता परमात्मा की ही संतान हैं और आपस में भाई भाई हैं,दादी जी कहती थी हम सभी को प्रेम एकता विनम्रता आत्म जागरूकता सहनशीलता हर्षित मुख और निष्काम भाव के साथ यह अनमोल मानव जीवन बिताना चाहिए ,1969 में संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के पश्चात दादी प्रकाशमणि जी ने संस्थान की बागडोर संभाली और भारत के अलावा विदेशों का भ्रमण कर सारे मानव जाति को कलयुग के अंतचरण में निराकार ज्योति स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का संदेश दिया और शीघ्रातिशीघ्र निकट भविष्य में स्वर्णिम युग के आगमन का भी संदेश दिया
