Blogछत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को प्रदेश कार्यालय पहुंचकर दी बधाई

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द रायपुर/महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी की महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर महासमुंद जिले के भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना महासमुंद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से महिला मोर्चा को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

बधाई देने वालों में छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष महासमुंद श्री येतराम साहू जी, जिला अध्यक्ष गरियाबंद श्री अनिल चंद्राकर जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री राहुल चंद्राकर जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री आनंद साहू जी, गरियाबंद जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय रोहरा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री महेंद्र जैन जी, श्री सुरेंद्र सोनटेके जी आबिद खान जी नईम खान जी एवं जिला श्री लितेश साहू जी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा महिला सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू जी एवं समस्त महासमुंद जिला भाजपा परिवार की ओर से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। भाजपा जिला महासमुंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button