Blogछत्तीसगढ़

जिला आबकारी अधिकारी पर हमला कर फरार, पांचो आरोपी गिरफ्तार।

थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 114/26 धारा 296,115(2),221,224,238,351(3),121(1),132,3(5) bns का मामला था दर्ज।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द थाना पटेवा पुलिस की कार्यवाही। 28 जून को झलप शराब भट्टी के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलते ही आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। गठित दो टीमों ने मौके पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को 60.48 लीटर देशी मदिरा के साथ पकड़ा, लेकिन कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और जप्त शराब को लेकर फरार हो गए।

जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडे को 28 जून को सूचना मिली थी कि झलप शराब भट्टी के पास कुछ व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही हेतु दिनांक 28/06/26 को दो टीमों का गठन कर छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान झलप शराब भट्टी के पास चेतन रौतिया, मुकेश कोशले और सेवन जोशी अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए गए जिनके कब्जे से 336 नग (कुल 60.48 लीटर) देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी, इस दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों हेमंत मिर्धा, अवधेश मिर्धा एवं एक नाबालिग को बुला कर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देते हुए जप्त शराब को लेकर मौके से फरार हो गए थे। उक्त घटना पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/26 धारा 296,115(2),221,224,238,351(3),121(1),132,3(5) bns अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपियों की पता तलाश कर आज दिनांक 13.08.26 को 05 आरोपियों को गिरफ्तार एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधि संम्मत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफतार आरोपी-

1- हेमंत मिर्धा उर्फ हेमंत बिहारी आयु 33 वर्ष निवासी झलप।

2- चेतन रौतिया पिता स्व. हीरालाल रौतिया आयु 30 वर्ष निवासी झलप।

3- सेवन जोशी पिता लक्ष्मीनारायण जोशी आयु 22 वर्ष निवासी पचरी।

4- मुकेश कोशले पिता पवन कोशले आयु 28 वर्ष निवासी बबूरडीह।

5- अवधेश मिर्धा पिता जंगली मिर्धा आयु 52 वर्ष निवासी झलप (न्यायालय से अग्रिम जमानत पर) एवं

6- एक विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध विधि संम्मत कार्यवाही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button