संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल बालक 14/17/19 वर्ष प्रतियोगिता दिनांक 11/08/2026 मिनी स्टेडियम हैंडबॉल प्रांगण महासमुंद में संयोजक प्राचार्य श्री आर के कुर्रे हाई स्कूल पीढ़ी सहसंयोजक सैयद इमरान अली व्यायाम शिक्षक पीढ़ी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ …इस प्रतियोगिता में रायपुर धमतरी गरियाबंद बलौदा बाजार सहित मेजबान महासमुंद जिला की टीम भाग ली… जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि बालक 14/ 17 /19 तीनों वर्गों में महासमुंद जिला की टीम फाइनल विजेता होने का गौरव प्राप्त किया.. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने पर महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के महिला खिलाड़ी कुमारी सोनिया बंदे का विधायक जी के द्वारा शाल और श्रीफल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया… कार्यक्रम के सभी अतिथियों को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के द्वारा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया…इस प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा जी अध्यक्षता श्री इंद्रजीत सिंह खालसा आयुक्त छत्तीसगढ़ स्काउट संघ विशेष अतिथि के रूप में महासमुंद जिला हैंडबॉल के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर नगर पालिका के उपाध्यक्ष देवी चंद्र राठी कार्यक्रम के संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी बी आर देवांगन सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा सहायक जिला कीड़ा अधिकारी कुमारी अंजली बरमाल रायपुर जिला से सुखचंद वर्मा खोमन निषाद जमाल बाबू बलौदा बाजार से परिचय मिश्रा धमतरी से खिलेंद्र साहू महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ से सुमित सिंह कपिल पेदरिया रूपेश महिलांग आशीष कुशवाहा मनीष चंद्राकर कोनेन अहमद आदित्य चंद्राकर वैभव मानिकपुरी कुमारी सोनिया बंदे प्रियल साहू नवनीत सिंह गुरुदत्ता हीरेंद्र साहू जयचंद दास सागर यादव सेफ्टन रजा प्रशांत विवेक दास सोनू सोनी… विशेष रूप से उपस्थित थे….