संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद। सोमवार को गौ सेवा आह्वान समिति द्वारा महासमुन्द के लोहिया चौक से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल वेदलक्षणा देसी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा, राज्य माता घोषित करने, राष्ट्रमाता के सम्मान हेतु केंद्र को अनुशंसा प्रेषित करने एवं गो आधारित अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने संबंधी मांग शामिल है। इसमें सम्पूर्ण जिले की सभी तहसीलों से 4 लाख 64 हजार हस्ताक्षरों के साथ गो-सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु एक विस्तृत प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। यह अभियान काफी समय से चलाया जा रहा है, जिसमें गौ सेवकों ने अलग अलग क्षेत्रों में जाकर लाखों लोगों से हस्ताक्षर लिया। इस अवसर पर गौ सेवा आह्वान के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुड्डा सिन्हा, गौ सेवा जिला आयोग के अध्यक्ष निलेश पटेल, पल्लवी दुबे, गौ सेवा के शहर अध्यक्ष सुमन सेंद्रे, ईवन साहू, विजय महतो, हिरेंद्र सोनी, हर्ष चंद्राकर, विपिन महंती, चंदन नेताम, गोलू साहू, रितेश गोलछा, धर्मेन्द्र महोबिया, देवीचंद राठी, गौरव राठी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित थें।