Blogछत्तीसगढ़

छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के महासमुन्द आगमन पर स्थानीय बरोण्डा चौक में भव्य स्वागत फूलमाला से किया गया। स्वागत

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द,छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के महासमुन्द आगमन पर स्थानीय बरोण्डा चौक में भव्य स्वागत फूलमाला से किया गया। स्वागत करने वालों में छ.ग. कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चन्द्राकर, डॉ. एन के अग्रवाल सरायपाली, पार्षदगण – माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, भाजपा शहर महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, पूर्व पार्षद महेन्द्र जैन, हनीष बग्गा, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, लालविजय सिंग, अजय चोपड़ा, परमानन्द साहू, नन्दू जलक्षत्री, गौरव राठी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। सर्किक हाउस में नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने नगर विकास को लेकर चर्चा की एवं शहर के विभिन्न विकास कार्यो को लेकर ज्ञापन सौंप कर बजट जारी करने का आग्रह किया।  राठी नें मंत्री महोदय से कहा कि 2 करोड़ 68 लाख रूपये की अधोसंरचना मद की राशि सी.सी.रोड नाली के लिए जारी किया था जिसका टेण्डर वर्क आउट पुरानी परिषद में हो चुका है तथा आपके द्वारा 50 लाख राशि जारी हो चुकी है जिसमें निर्माण संबंधी कार्य भी हुये है शेष राशि अभी तक नही आयी इस कारण निर्माण कार्य रूके हुये है राशि जारी करने का आग्रह किया गया। मंत्री अरूण साव ने कहा कि 50 लाख के जो काम निर्माण के हुये है उसकी प्रोसेस रिपोर्ट देखकर शेष राशि तत्काल जारी कर देंगे बाकी शहर विकास के लिए आश्वासन दिया गया। मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों को सिथिल करने का भी ज्ञापन दिया गया इसके लिए उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार से चर्चा जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button