संपादक कुंज कुमार रात्रे
हरे, केशव बारले ,सुरेश भारती, अखिल भारतीय सतनामी महासभा ओडिशा राज्य जिला प्रतिनिधि प्रभारी
अखिल भारतीय सतनामी महासभा
मुख्यालय : महंत निवास, गिरौदपुरी धाम, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) द्वारा
ओडिशा में अखिल भारतीय सतनामी महासभा संगठन विस्तार हेतु तीन जिला प्रतिनिधियों एवं प्रभारियों की नियुक्तिकी गई है
राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी एल कोसरिया से प्राप्त जानकारी अनुसार
अखिल भारतीय सतनामी महासभा द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ओडिशा राज्य में तीन नए जिला प्रतिनिधियों एवं प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दशेराम खांडे के आदेशानुसार राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी. एल. कोसरिया द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, अखिल भारतीय सतनामी महासभा ओडिशा राज्य प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सतनामी कल्याण समिति श्री ज्योति लाल बंजारे की अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत श्री दसेराम खांडे के मार्गदर्शन एवं प्रमुख सलाहकार एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत राजेश्वर भार्गव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत सुंदर साय बंजारे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत सी. आर. टंडन तथा राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी. एल. कोसरिया की सहमति से निम्नलिखित नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से की गई हैं—
श्री सुरेश भारती को जिला प्रतिनिधि एवं प्रभारी, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) नियुक्त किया गया है।
श्री गणेशू राम पहारे को जिला प्रतिनिधि एवं प्रभारी, जिला कालाहांडी एवं नुआपड़ा (ओडिशा) नियुक्त किया गया है।
श्री केशव बारले को जिला प्रतिनिधि एवं प्रभारी, जिला सम्बलपुर, झारसुगुड़ा एवं सुंदरगढ़ (ओडिशा) नियुक्त किया गया है।
महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन के संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को गति देंगे तथा सतनाम पंथ के सिद्धांत सत्य, अहिंसा और मानवता के प्रचार-प्रसार के साथ समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी. एल. कोसरिया , राष्ट्रीय सचिव राजमहंत जे पी कोशले राजमहंत बी एल कुर्रे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजमहंत लालचन्द्र मोहले राजमहंत छबिलाल रात्रे राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजमहंत पी के घृतलहरे महंत रामदास जांगड़े राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े राजमहंत रामचन्द्र पाटले कोरबा राजमहंत राजनरायन निराला, राजमहंत गछराम बघेल राजमहन्त खादबद्न कुर्रे राजमहंत गज्जू राम रात्रे अधिवक्ता दिनेश लहरे,श्रीमती कुन्ती जांगड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती गौरीदेवी, राजकुमारी डहरिया, मानसी ओडिशा,ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर महासभा के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
