संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द महेंद्र सतनामी खवासपुर राजस्थान अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए अखिल भारतीय सतनामी महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के बैठक मठ देवरी जेजेपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ राजमहंत दसे राम खांडे के अध्यक्षता में प्रमुख सलाहकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमहंत राजेश्वर भार्गव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमहंत सुंदरसाय बंजारे राष्ट्रीय महासचिव राजमहंत पी एल कोसरिया राष्ट्रीय सचिव राजमहंत जे पी कोशले राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजमहंत लालचन्द्र मोहले राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजमहंत पी के घृतलहरे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजमहंत रामचन्द्र पाटले, राजमहंत राजनरायन निराला, राजमहंत गछराम बघेल, राजमहन्त खादबद्न कुर्रे, राजमहंत गंगाराम लहरे, राजमहंत भुलाऊं राम कुर्रे, राजमहंत गज्जू राम रात्रे, अधिवक्ता दिनेश लहरे डी एल डहरिया, जिला महंत रामदास जांगड़े, राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मति से महासभा के विस्तार हेतु श्री महेंद्र सतनामी खवासपुर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतनामी समाज राजस्थान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने निर्णय लिया गया। साथ ही अखिल भारतीय सतनामी महासभा के पंजीयन जुलाई माह कराने, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, साहित्य संस्कृति प्रकोष्ठ धार्मिक प्रकोष्ठ के विस्तार पर चर्चा की गई। प्रत्येक राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्यों को कमसे कम 5से 10 सदस्य जो गुरु परम्परा के वाहक सात्विक आचार के हो जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही अखिल भारतीय सतनामी महासभा के अन्य राज्यों में प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजमहंत पी के घृतलहरे ने राष्ट्रीय समाचार पत्र केसरिया हिंदुस्तान के ऐजेंसी एवं अन्य राज्य स्तरीय समाचार पत्र में प्रकाशित करने की जानकारी प्रदान किया। अखिल भारतीय सतनामी महासभा के नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सम्माननीय महेंद्र सतनामी खवासपुर राजस्थान को राष्ट्रीय महासभा के समस्त पदाधिकारीयो बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।