संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द: शासकीय पदुमन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़सिविनि में 30 जून 2026 को बड़े हर्ष उल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया । नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर तिरंगा हार पहनाकर कर मुँह मीठा कर स्वागत के साथ पुस्तक व गणवेश प्रदान कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया गया । प्रवेश उत्सव में बतौर अतिथि योगेश्वरी साहू जनपद सदस्य, खेमलता ध्रुव सरपंच, शारदा सोनकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक जीवन लाल साहू, राजेश साहू, शम्भू सोनकर, तुलेन्द्र सागर प्राचार्य, अतिथिगण अपने उद्बोधन में सभी बच्चों को आह्वान किया कि नियमित रूप से शाला आवें मन लगाकर पढ़ाई करें अच्छा नम्बर लाएं। साथ ही ममता शर्मा संस्कृत व्याख्याता का आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार की ओर से शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा 15 वर्ष विद्यालय दी गई सेवा को याद कर सभी स्टाफ भाव विभोर होकर भावभीनी विदाई दी गयी। साथ ही आगे भी सेवा करने आग्रह किया गया अंत में सरपंच जनपद सदस्य एवं एस एम डी सी सदस्यों द्वारा भी सम्मानित कर शुभकामनाएं सहित विदा किए। विद्यार्थियों ने भी इस भावुक पल को उनके द्वारा स्कूल में बिताए समयावधि का फोटोग्राफ्स संग्रह संकलित कर भेंट किये। कार्यक्रम के अंत मे एच आर टण्डन ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव शिक्षक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से तुलेन्द्र सागर प्राचार्य, माणिक साहू संकुल समन्वयक, वोमन लाल ठाकुर, रितेश जोशी, सरिता जैसवार, लक्ष्मी ठाकुर, कुसुम देवांगन, ममता शर्मा, वेद शर्मा, हरिश्चंद्र साहू, नीलकमल ध्रुव, मनीष भृंगराज, मन्थिर यादव, ओमप्रकाश एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।