रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एससी एसटी ओबीसी महासंघ की बैठक जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा की अध्यक्षता में साहु समाज के कर्मा भवन में रखा गया। राष्ट्रीय जनगणना 2027 के 33 बिंदु वाले कालम में ओबीसी वर्ग की पृथक उल्लेख नहीं होने से समाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 6 अप्रैल 2026 सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपेगा। दुसरे चरण में ओबीसी वर्ग के विधायक सांसद को भी ज्ञापन देकर मांग करने का निर्णय लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के नीजि मेडिकल कॉलेज में एससी एसटी ओबीसी वर्ग के सीटों में चयनित छात्रों की फीस अन्य राज्यो की भांति छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को भुगतान करने की मांग मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा मुख्यमंत्री से मिलकर मांग भी रखी जायेगी।
बैठक में सरंक्षक गण धरमदास साहु,एच आर बघेल, एसपी ध्रुव, जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा,कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय बंजारे,एम एल ध्रुव व प्रदेश सचिव मुन्ना साहु, जिला उपाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर,दीपक साहू,हीरा नेताम, महामंत्री रेखराज बघेल,विधि सलाहकार राजेश डड़सेना, संगठन सचिव डमरु प्रसाद मांझी, भुपेंद्र चंद्राकर,राजेश रात्रे, सहदेव ध्रुव, ओमप्रकाश ध्रुव, महेश कुमार ध्रुव, भानुप्रताप ठाकुर,बी एस नेताम सनमान सिंह दीवान, कोषाध्यक्ष टोमन सिंह कागजी, प्रवक्ता सुरेन्द्र ठाकुर शामिल रहे।
