Blogछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने संजय कानन में किया पौधारोपण

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्दराष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन के द्वारा स्थानीय संजय कानन में पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाहिनी की प्रदेश संगठन मंत्री व नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री रेखा बहेरा ने बताया कि एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन द्वारा 30 पौधे संजय कानन में लगाए गए।

पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी

इस अवसर पर वाहिनी की प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी ने कहा कि पूरे भारत में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन प्रदेश भर में पौधारोपण कार्य जारी है। पौधा लगाने के साथ संरक्षण आवश्यक है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए हम सब की जवाबदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिससे पर्यावरण संरक्षित होगा।

इनकी रही उपस्थिति  पौधारोपण में वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी निशा नायक, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, कामिनी स्वामी, ओमन साहू, रीता यदु, जानकी यादव, अशोक पाल, सोनिया निहाल, सुमित्रा बधेल उपस्थित थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button