संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन छेरकू राम जलक्षत्री ग्राम सरपंच के मुख्य आतिथ्य में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि हर बच्चे के उज्जवल भविष्य की शुरुआत का उत्सव है। शिक्षा वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर कर जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे प्रत्येक बालक और बालिका का विद्यालय में प्रवेश हो वह नियमित रूप से पढ़ाई करें और अपने सपनों को साकार करें विद्यालय केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देता बल्कि अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और अच्छे नागरिक बनने की भी प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीपक साहू एवं विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सभी पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें उनकी पढ़ाई में रुचि ले उन्हें प्रोत्साहित करें और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहभागी बने बच्चों की शिक्षा में परिवार और विद्यालय दोनों की समान भूमिका होती है। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें अपने शिक्षकों का सम्मान करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संकुल समन्वय लक्ष्मीनाथ साकरिया ने उपस्थित समस्त पालकों, गणमान्य नागरिकों एवं एसएमसी सदस्यों तथा बच्चों से अपील करते हुए कहां की शिक्षा व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है यह केवल पढ़ना लिखना नहीं सिखाती बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्य और जीवन जीने की सही कला भी सिखाती है। एक शिक्षित समाज ही सशक्त और समृद्धि राष्ट्र का निर्माण करता है। आपका परिश्रम ही कल की सफलता की नींव बनेगी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक योगेश कुमार मधुकर ने तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक डिगेश कुमार ध्रुव ने किया।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं उपसरपंच छन्नू लाल सिन्हा, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक दीपक राम सिन्हा, शिक्षाविद परदेसी राम साहू, संतोष साहू, सोनाबाई कोसरे, केसरी कोसरे, कीर्ति सिन्हा, गंगा निषाद एवं कौशल निषाद, वरिष्ठ शिक्षक पोखन लाल चंद्राकर, कोमलराम निषाद सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।