संपादक कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद दिनांक 12 जून 2026 । छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 13 जून को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से 18 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे। आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी संगठनों के बीच व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
संघ के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
जिलों से रायपुर पहुंचेंगे हजारों कर्मचारी
NHM कर्मचारी संघ ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी शामिल होंगे। उप स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मंत्रालय और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचेंगे।
कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) तथा सिविल सर्जनों को सामूहिक अवकाश संबंधी सूचना भी दी गई है।
मुख्यमंत्री की सहमति से बढ़ा उत्साह
संघ पदाधिकारियों के मुताबिक हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें महासम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति मिलने के बाद कर्मचारियों में उत्साह और बढ़ गया है।
लंबित मांगों पर टिकी निगाहें
महासम्मेलन के बीच कर्मचारियों की निगाहें उनकी लंबित मांगों पर भी टिकी हुई हैं। संघ का कहना है कि पूर्व में हुए आंदोलन और हड़ताल के दौरान विभाग की ओर से कई मांगों पर लिखित आश्वासन दिया गया था, जिनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिल रही है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में चिकित्सा परिचर्या व्यवस्था, नई मानव संसाधन नीति, वेतन वृद्धि, अनुकम्पा नियुक्ति, ग्रेड पे, स्थानांतरण नीति और नियमितीकरण जैसे विषय शामिल हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इन मामलों में सकारात्मक निर्णय सामने आएंगे।
प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में जाने हेतु डॉ आई नागेश्वर राव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ घनश्याम साहू सहायक संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक। श्री मती नीलू घृतलहरे डीपीएम मैडम को ज्ञापन सौंपा गया।
ऐतिहासिक आयोजन का दावा
संघ के जिला अध्यक्ष राम गोपाल खूंटे ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष लक्ष्मेन्द्र सिंहा और डॉ देवेंद्र साहू, डॉ बी एल मिश्रा, सुरेंद्र चंद्राकर, डॉ अरुणा अग्रवाल, दूधेश पटेल, प्रवीण नागदेवे, परमेश्वर सेन, मनीष भारद्वाज, मेघा ताम्रकार, अर्चना तोमर, सुनील साहू, देवकुमार आदि