रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद में कार्यरत सहायक ग्रेड एक श्री चैन सिंह दीवान दिनांक 31 मई 2026 को सेवानिवृत हो रहे हैं उनकी सेवानिवृत्ति पर आज 29 तारीख दिन शुक्रवार को उन्हें विदाई देने हेतु विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर उन्हें पीपीओ प्रदान किया गया उनके पेंशन का निराकरण उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही कर दिया गया है इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी एल देवांगन, क्रीड़ा अधिकारी अंजनी बरमाल मुख्य लिपिक एल आर तारम एवं जिला अध्यक्ष दिलीप तिवारी,कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे