रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद ग्राम लहंगर आज अक्ति तिहार के पावन पर्व पर ग्राम लहंगर में गांव के सभी किसान अपने अपने घरों से परसा पान के दोना में बिजहा धान के साथ चना एवं महुआ को लेकर ठाकुर देवता में चढ़ा कर पुजा अर्चना किया। उसके बाद गांव के बईगा द्वारा सभी दोना के धान को एक जगह ढेरी बनाया गया तत्पश्चात बैईगा ने विधी विधान से पूजा पाठ कर पहले देवता के चारो तरफ जल का छिड़काव किया उसके बाद धान बोया तब हल से जुताई किया।तब किसानों द्वारा बोये गये धान को इकट्ठा कर धान के ढेरी बना कर पिपल के
पत्तों से मिजाई किया उसके बाद काठा से नाप कर ठाकुर देवता में बांध कर पेड़ में रखा गया उसके बाद सभी किसानों को लाए गए दोनों में धान को अपने अपने घरों के खेतों में बोने के लिए दिया गया। जिसे लेकर किसान अपने अपने खेतों में जाकर मुठ लिया।इस अवसर पर राधेलाल सिन्हा, पंच राम ध्रुव,छेदू राम ध्रुव,राम प्रसाद ध्रुव,रघु नन्दन मरई,जय सिंह ध्रुव, कोमल सिन्हा, एवं गांव के सियान एवं किसान भारी संख्या में उपस्थित थे।
