रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद की महत्वपूर्ण जिला बैठक आज संगठनात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना रहा। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि विभिन्न स्थानों पर बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन आयोजित कर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस एवं 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण एवं जनजागरण अभियान तथा योग दिवस पर प्रत्येक मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भाजपा जिला प्रभारी श्री जयंती पटेल जी ने संगठनात्मक सक्रियता एवं बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
महासमुंद लोकसभा सांसद माननीय श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा जी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू जी ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री श्री थान सिंह दीवान जी एवं श्री जितेन्द्र त्रिपाठी जी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
बैठक में मंचासीन अतिथियों के रूप में महासमुंद लोकसभा सांसद माननीय श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, जिला प्रभारी श्री जयंती पटेल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू जी,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व विधायक श्री रामलाल चौहान जी, श्री प्रीतम दीवान जी, श्री परेश बागबाहरा जी, डॉ. विमल चोपड़ा जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल जी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलेभर से आए पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
