Blogछत्तीसगढ़

अतिथि वक्ता डॉ खेमचंद साहू एवं डॉ रश्मि नायक ने विस्तृत जानकारी दिए

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुन्द द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत “तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर” चर्चा अभियान अंतर्गत राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला में प्रचार प्रसार हेतु ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया।

इस मीटिंग में राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के आतिथ्य एवं येत राम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड के अध्यक्षता में अतिथि वक्ता डॉ खेमचंद साहू , CG PG DFM, मेडिकल ऑफिसर,CHC तुमगांव

एवं डॉ रश्मि नायक, एम डी, PETHO, मेडिकल ऑफिसर,सिम्स बिलासपुर मीटिंग प्रारंभ हुआ । मीटिंग की शुरुआत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने अपने सम्बोधन में कहा यूनिसेफ एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के साथ शुरू की गई मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की इस मुहिम को पूरे छत्तीसगढ़ के साथ हमारे जिला के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य हमारे वालिंटियर स्काउट गाइट रोवर रेंजर के साथ साथ हमारे लीडर्स स्काउटर गाइडर के द्वारा जन जन तक पहुचाने का प्रयास रहेगा ।

अतिथि वक्ता डॉ खेमचंद साहू ने किशोरावस्था में बालिकाओं में मासिक धर्म की शुरुआत में कौन कौन सी सावधानी रखनी है। जिसे बच्चे बेझिझक हो कर उन बातों को अपने माता पिता भाई बहन सभी के साथ खुलकर बताएं। इसी तरह डॉ रश्मि नायक ने बताया कि किशोरावस्था में खासकर बालिकाओं में जब मासिक धर्म की शुरुआत होता है। उस अवस्था के बालिकाओं में जो हार्मोन्स तैयार होता है जिससे उनके मन मे अनेक तरह के बदलाव होता है उस स्थिति में कैसे सामंजस्य बनाये। कैसे पालकों के बीच संवाद करें। साथ ही खास कर ग्रामीण अंचल में आज भी मासिक धर्म आने पर कुछ मिथक धारणाएं । जिससे बालिकाओं को बहुत से बातों के लिये मनाही किया जाता है। ऐसे में बालिकाएं अपने आप मे हीन भावना से ग्रसित होता है ऐसे मान्यताओं को मिथक बताया। जबकि इसी समय बालिकाओं को ज्यादा साथ कि आवश्यकता होती है। इन बातों को खासकर पालकों को समझना ज्यादा जरूरी होता है।

अन्य उपस्थित पदाधिकारी चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त एवं राज्य बीज निगम अध्यक्ष, येत राम साहू जिलाध्यक्ष, दाऊ लाल चन्द्राकर जिला सलाहकार, बी एल कुर्रे जिला शिक्षा अधिकारी अमी रूफ़स प्राचार्य एवं जिला आयुक्त गाइड शीत गुप्ता बसना सभी ने सम्बोधित किये जिसमे सभी ने यूनिसेफ व भारत स्काउट गाइड द्वारा चलाये जा रहे हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर वार्ता को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि मासिक धर्म पर चुप्पी नहीं, जागरूकता और संवाद की आवश्यकता है। हर बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए। आज बहुत आवश्यक हो गया है। कि संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर घर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पारिवारिक वातावरण में मासिक धर्म के बारे में चर्चा होनी चाहिए। इससे बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत होगा उन्हें सम्बल मिलेगा। निःसन्देह इन बातों को किशोरियों के साथ साथ जन समुदाय में भी खुलकर चर्चा होना ही चाहिए। ताकि शारिरिक स्वच्छता के साथ विभिन्न प्रकार बीमारियों से बचाव हो सके इस अभियान को सभी ने सफल बनाने के लिये प्रचार प्रसार में सहयोग देने के लिये सहमत भी हुए। कार्यक्रम का संचालन तुलेन्द्र सागर प्राचार्य एवं लीनु चन्द्राकर डीओसी गाइड द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन संतोष कुमार साहू डीटीसी स्काउट ने किया।

इस ऑनलाइन मीटिंग में आनंद साहू जिलाउपाध्यक्ष, पंकज हरपाल अध्यक्ष स्थानीय संघ बागबाहरा, लक्ष्मण पटेल पूर्वजिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र नायक जिलाकोषाध्यक्ष, प्रमोद कन्नौजे जिला सचिव, राजीव तिवारी जिला सहसचिव, रामकुमार साहू मुख्यालय आयुक्त, विवेकानंद दास ब्लाक सचिव बसना, झनेश साहू ब्लाक सचिव पिथौरा, यशवंत चौधरी ब्लाक सचिव सरायपाली, रामकुमार नायक , हेमन्त चौधरी, पूर्णानंद मिश्रा, डीजेन्द्र कुर्रे, दिलीप निषाद, पूरी हरपाल, अनिल पटेल, पुष्पांजली चौधरी, शीला साय, दुष्यन्त साहू सभी ब्लाक के स्काउटर गाइडर स्काउट गाइड रोवर रेंजर ऑनलाइन मीटिंग में सम्मिलित होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिये। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी तुलेन्द्र सागर द्वारा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button