Blogछत्तीसगढ़

ड्योढ़ीपार देशहा सेन समाज छत्तीसगढ की वार्षिक अधिवेशन महासमुंद में सम्पन्न हुआ

 रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द दिनांक 28 अप्रैल 2026 को सेन समाज की प्रादेशिक स्तरीय बैठक अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल भवन में समाजजनों के आगमन के साथ हुआ, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की उल्लेखनीय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

तत्पश्चात युवा प्रकोष्ठ एवं मूल प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में एक भव्य एवं आकर्षक रैली निकाली गई, जो पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही। रैली उपरांत सेन जी महाराज एवं बजरंग बली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री हीराधर सेन जी द्वारा की गई तथा कुशल संचालन प्रदेश महासचिव श्री शत्रुहन श्रीवास जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रतिनिधि, युवा एवं लोकप्रिय पार्षद श्री राहुल आवड़े जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा सेन महाराज जी के चित्र पर पूजन किया गया तथा समाज की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक उत्थान पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सेन जी अपनी संपूर्ण टीम सहित, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती शैल सेन जी अपनी पूर्ण टीम के साथ तथा समस्त परिक्षेत्रों एवं महासभाओं के अध्यक्षगण अपने-अपने दल के साथ गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता एवं संगठन की एकजुटता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रदेश पदाधिकारियों, महासभा एवं विभिन्न परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अनेक उत्साही रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

बैठक में विभिन्न परिक्षेत्रों एवं महासभाओं के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरणादायी संदेश भी दिए गए।

इसी क्रम में झलप परिक्षेत्र में संगठन को सुदृढ़ करने हेतु महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती राधा तोषण सेन जी को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सर्वनाई सेन समाज द्वारा लगातार ड्योढ़ीदार देशहा सेन समाज एवं उनके अध्यक्ष के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का उपयोग किए जाने की कड़ी निंदा की गई। इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा निकट भविष्य में कोर कमेटी एवं प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा ठोस निर्णय लेने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।

अंत में सभी उपस्थित समाजजनों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

     शत्रुहन लाल श्रीवस

           महासचिव

ड्योढीपार देशहा सेन समाज छ ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button