Blogछत्तीसगढ़

भाजपा का स्थापना दिवस समारोह जिला कार्यालय महासमुंद में गरिमामय ढंग से सम्पन्न

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष  येतराम साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी चुनावों के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर जी ने कहा कि भाजपा की नींव सेवा, समर्पण और सुशासन पर आधारित है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है और आने वाले समय में भी भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राज्यमंत्री  पूनम चंद्राकर जी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है, जिसने देश के विकास और गरीबों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

राज्य आयुक्त स्काउट गाइड  इंद्रजीत गोल्डी जी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने वाली पार्टी है, जो उन्हें समाज सेवा और देशहित के कार्यों से जोड़ती है।

पूर्व विधायक  विमल चोपड़ा जी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास पर आधारित है। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

पूर्व विधायक  रामलाल चौहान जी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर हम हर चुनौती का सामना करते हुए विजय प्राप्त करेंगे।

जनसंघी  माधव टाँसले जी ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर त्याग, तपस्या और समर्पण की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।

मोती साहू जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। हमें निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहकर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करना है।

राकेश चंद्राकर जी ने कहा कि संगठन की सफलता का आधार कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता है। हमें मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करना होगा।

प्रीतम दीवाना जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण में निहित है। हमें भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री  थान सिंह दीवान ने कुशलतापूर्वक किया, वहीं आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर ने व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, आमंत्रित सदस्य, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन कुमार साव एवं श्री आनंद साहू द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button