Blogछत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष  येतराम साहू के मार्गदर्शन में तथा भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता हितेश चंद्राकर के नेतृत्व में इंडिया एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के इंपैक्ट सिस्टम से जुड़े कथित अमर्यादित एवं अभद्र कृत्य के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा जिला महासमुंद द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक मर्यादाओं के सर्वथा प्रतिकूल हैं। भाजपा महिला मोर्चा ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसकी मांग करती है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्मिता हितेश चंद्राकर, प्रदेश/जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कौशल्या बंसल, उत्तरा पहरे, श्रीमती निरंजना शर्मा (महामंत्री), श्रीमती शुभ्रा मनीष शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती प्रीति बदल मक्कड़, श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, श्रीमती प्रमिला साहू, श्रीमती मधु यादव, श्रीमती चुनेश्वरी साहू, श्रीमती गिरिजा दास, श्रीमती कल्पना सिंहा, गीतिका सोनी, दुर्गा चंद्राकर, सुनीता साहू (पार्षद), सुनैना ठाकुर, धनेश्वरी सोनवानी, मैना कोसले, दुर्गा सर्वा, पुष्पांजलि सिंहा, चंद्रलेखा साहू, शकुन यादव, जमुना कनौजे, सुनीता यादव, गिरजा ढीवर, रेनू यादव, लता यादव, दामिनी साहू, लक्ष्मी साहू, नंदनी यादव, चंद्रमणि शर्मा, मानसी भारती एवं कुमारी यादव सहित जिला महिला मोर्चा एवं विभिन्न मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

साथ ही कार्यक्रम में राहुल चंद्राकर, महेंद्र सिका, देवी राठी, मनीष बंसल, प्रकाश शर्मा, पंकज चंद्राकर, अमन वर्मा, कुरैशी अग्रज शर्मा,पापु ठाकुर चंद्र बदन मिश्रा,मिलिंद चंद्राकर, नरेश नायक, अमित साहू, लिलेश साहू आयुष दुबे एवं कादर राजपूत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा सदैव राष्ट्रहित, महिला सम्मान एवं सामाजिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता के विरुद्ध मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button