Blogछत्तीसगढ़

बिना दस्तावेज परिवहन पर कार्रवाई, 62 कट्टा धान जब्त

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद 29 जनवरी 2025 – जिले में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में अवैध धान परिवहन पर सख्ती जारी है। आज अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा, राजस्व निरीक्षक खल्लारी एवं मंडी सचिव बागबाहरा की संयुक्त टीम ने ग्राम बरबसपुर भीमखोज खल्लारी के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन में 62 कट्टा धान लदा पाया गया, जिसके संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

बिना दस्तावेज धान परिवहन को मंडी अधिनियम के उल्लंघन के रूप में देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। उक्त धान को जब्त कर खल्लारी समिति को सुपुर्द कर दिया।मंडी सचिव ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार के कृषि उपज के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज अनिवार्य होते हैं। बिना दस्तावेज के धान की ढुलाई करने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button