Blogछत्तीसगढ़

जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध महुआ शराब बनाने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द थाना बागबाहरा, तेंदुकोना, सांकरा, सरायपाली, बसना एवं पटेवा, एवं थाना कोमाखान पुलिस ने अवैध शराब के 20 से अधिक ठिकानो में दी गई दबिश।

ग्राम हरनादादर, सवित्रिपुर, बुंदेली, बालसी, खुसरुपाली तोषगांव, पचरी, मानपुर से, अवैध महुआ शराब जब्त।

233 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 77 हजार रुपये जब्त।

990 किलो महुआ लाहन पास को किया गया नष्ट ।

अवैध महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री भारी मात्रा में जब्त।

सात व्यक्तियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

अवैध महुआ शराब बनाने, बेचने व परिवहनकर्ताओ के विरुद्ध जिले में संचालित अभियान मे अब तक 1851 लीटर 640 मिलीग्राम अवैध महुआ शराब कीमत 6 लाख 18 हजार 198 रूपये जब्त।

वर्तमान तक 108 प्रकरण में 122 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी

महासमुन्द जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बागबाहरा, तेंदुकोना, सांकरा, बसना, सरायपाली, पटेवा, कोमाखान क्षेत्र में आज 20 ठिकानो पर छापामार कार्यवाही के दौरान दबिश दी गयी, महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण विक्रय एवं परिवहन में संयुक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button