Blogछत्तीसगढ़

दलित समाज के अपमान के संपूर्ण हथकंडे अपना रही प्रदेश भाजपा सरकार…त्रिभुवन

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए राजधानी अटल नगर में नवनिर्मित राज्य विधानसभा भवन का नाम अविभाजित प्रदेश की पहली दलित महिला सांसद स्व मिनीमाता के नाम से नामकरण ना होना संपूर्ण दलित समाज सहित छत्तीसगढ़ वासियों का अपमान है l वर्तमान विधानसभा भवन का नाम प्रथम दलित महिला सांसद के नाम पर है उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति में महासमुन्द पालिका पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग ने कही l

महिलांग ने आगे कहा कि राज्य गठन के उपरांत प्रथम राज्य सरकार के प्रथम मुखिया ने अविभाजित प्रदेश की पहली दलित महिला सांसद मिनी माता को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विधानसभा भवन को मिनी माता के नाम से नामकरण किया था आज राज्य गठन के 25 साल उपरांत नवीन विधानसभा भवन के आमंत्रण पत्रिका में स्व मिनीमाता का नाम गायब कर राज्य की भाजपा सरकार ने अपना दलित विरोधी चेहरा उजागर व अपने चाल चरित्र में समाज विरोधी कथन व नीतियों की सत्यता को प्रमाणित किया है l

महिलांग ने आगे कहा कि स्व मिनी माता केवल एक समाज की ही नही बल्कि संपूर्ण प्रदेश वासियों के सम्मान की प्रतीक के साथ मातृ शक्ति के हितों ,समाज कल्याण कार्यो की आधार स्तंभ व नारी संघर्ष व उसमे मिली सफलता की जीवंत गाथा है l यह गाथा प्रदेश की आने वाले भविष्य की धरोहर स्वरूप है जिससे राज्य की नवीन पीढ़ी हमेशा प्रेरणा लेती रही है उक्त प्रेरणास्रोत को सत्ता की ताकत से राज्य की भाजपा सरकार सुनहरे अमूल्य इतिहास को मिटाने व हटाने में आमदा है व दलित समाज अस्मिता से खिलवाड़ की दिशा में कार्यरत है जो संपूर्ण प्रदेश वासियों के लिए दुखद विषय है l

महिलांग ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल नवीन विधानसभा भवन का नाम स्व मिनी माता का नामकरण की घोषणा कर राज्य सरकार अपनी भारी भूल सुधारे व राज्य में निवासरत समाज से उक्त गलती पर खेद व्यक्त करें अन्यथा नामकरण के लिए दलित समाज सहित सम्पूर्ण प्रदेश वासी लोकतांत्रिक ढंग से विरोध का कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ करेंगे l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button