रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के लिये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा माननीय इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी को राज्य मुख्य आयुक्त के रूप में नियुक्त होने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ महासमुन्द की ओर से स्वागत व परिचय सम्मेलन नवकिरण अकादमी के सभागार में येत राम साहू जिलाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त व बीज निगम अध्यक्ष के अगुवानी में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम स्काउटिंग परम्परा अनुरूप कार्यक्रम प्रार्थना से प्रारम्भ हुआ ततपश्चात स्कार्फ से स्वागत के बाद जिला एवं विकासखंड पदाधिकारी व स्काउटर गाइडर द्वार बुके व पुष्प गुच्छ से सभी ने बारी बारी से स्वागत कर शुभकामनाएं दिये।
स्वागत उद्बोधन की कड़ी में जिला प्रशिक्षण आयुक्त सन्तोष साहू एलटी स्का ने जिला संघ की ओर से स्वागत करते हुए नव नियुक्त राज्य आयुक्त को जिला में स्काउटिंग गतिविधि की जानकारी से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे पदेन जिला आयुक्त स्का , देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नपा, जिलाध्यक्ष येत राम साहू स्काउट्स एवं गाइड्स, चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त एवं अध्यक्ष बीज निगम सभी ने जिला संघ की ओर से स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महासमुन्द जिला से इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का राज्य मुख्य आयुक्त बनाये जाने पर एक बार पुनः हम सभी जिला के लिये गर्व की बात है। आपके नेतृत्व में राज्य स्काउट गाइड उत्तरोत्तर प्रगति करेगा जिसके हम सभी सहभागी होंगे। साथ ही जिला के स्काउटर गाइडर के साथ स्काउट गाइड के बच्चों के बच्चे प्रेरित होकर और अधिक कार्य करेंगे जिससे जिला का नाम अग्रणी होगा। राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय मुख्य मंत्री एवं गजेन्द्र यादव शिक्षा मन्त्री को धन्यवाद जिन्हीने मुझे एक नई जिम्मेदारी देकर स्काउट गाइड का प्रदेश का कमान दिया है। इसका श्रेय हमारे जिला के चन्द्रहास चन्द्राकर जी बीज निगम अध्यक्ष एवं येत राम साहू जी जिलाध्यक्ष को भी जाता है। इसलिये महासमुन्द जिला एवं ब्लाक संघ के समस्त पदाधिकारी स्काउटर गाइडर का दायित्व भी अब ज्यादा हो गया है आप सभी के साथ व सहयोग से स्काउट गाइड गतिविधि को पूरे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाने का प्रयास रहेगा। आप सभी ने मुझे सम्मान दिया इसके लिये आप सभी का धन्यवाद। अंत मे आभार प्रदर्शन लिनु चन्द्राकर डीओसी गाइड ने किया। कार्यक्रम का संचालन तुलेन्द्र कुमार सागर जिला मीडिया प्रभारी ने किया।
इस कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला एवं ब्लॉक संघ से येत राम साहू जिलाध्यक्ष, चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयुक्त, राहुल चन्द्राकर राज्य मुख्यालय आयुक्त, विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष गण एस चन्द्रसेन, जय पवार, सुधा साहू, अशोक अग्रवाल, आनंद साहू, देवीचन्द राठी उपाध्यक्ष नपा, कौशलेंद्र वैष्णव ब्लॉक अध्यक्ष महासमुन्द, पंकज हरपाल ब्लॉक अध्यक्ष बागबाहरा, ब्लाक उपाध्यक्ष गण मनीष शर्मा, सुभ्रा शर्मा,राजेश सोनी, सहायक संचालक द्वय सतीश नायर एवं एन के सिन्हा, पंकज चन्द्राकर, महेन्द्र सिका, शरद मराठा, सन्तोष साहू जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्का, प्रमोद कन्नौजे जिला सचिव, लीनु चन्द्राकर डी ओ सी गाइड, अवधेश विश्वकर्मा डी ओ सी स्का, तुलेन्द्र कुमार सागर जिला मीडिया प्रभारी, ब्लाक सचिव गण लता वैष्णव महासमुन्द , झनेश साहू पिथौरा, शेषनारायण साहू बागबाहरा, मधु शर्मा सीनियर गाइडर, सुरेन्द्र मानिकपुरी सीनियर स्काउटर, नरेश नायक सीनियर स्काउटर, रेख राम पटेल स्काउटर उपस्थित रहे सभी ने नव नियुक्त राज्य मुख्य आयुक्त को बधाई व शुभकामनाएं देकर स्वागत किया।
