Blogछत्तीसगढ़

मां दुर्गा के जगराता कार्यक्रम में भलेसर पहुंचे:   साहू

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भलेशर मे आयोजित जगराता कार्यक्रम में पहुंचे तुषार साहू,

लीला राम सिन्हा व आयोजक समिति के द्वारा चंदन गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया , व ग्राम भलेसर (नयापारा), मचेवा, परसकोल, भुरका, लाफिंग कला, कनेकेरा के दुर्गा पंडालो में पहुंचकर भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू पूजा अर्चना का क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किया अपने उद्बोधन में कहा पौराणिक कथा के अनुसार,माँ दुर्गा का नौवां और अंतिम रूप, माँ सिद्धिदात्री को समर्पित है, जो सभी प्रकार की सिद्धियाँ और शक्तियाँ प्रदान करती हैं. वे ‘सिद्धि’ (अलौकिक शक्तियाँ) और ‘दात्री’ (दान करने वाली) शब्द से बनी हैं, और उनकी पूजा से साधक सभी सांसारिक और आध्यात्मिक इच्छाओं से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है. जब सभी देवता महिषासुर के अत्याचारों से परेशान हो गए, तब ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने अपने तेज से मां सिद्धिदात्री को उत्पन्न किया। ऐसी मान्यता यह भी है कि भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कठिन साधना की, जिससे उन्हें देवी से अणिमा, महिमा, गरिमा जैसी आठ सिद्धियां प्राप्त हुईं। इसके बाद भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हो गया था और वह अर्धनारीश्वर कहलाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button