रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद संभाग स्तरीय हैंडबॉल बालक प्रतियोगिता में महासमुंद जिला तीनों वर्ग में बना बना चैंपियन। संभाग स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक 14,17,19 वर्ष प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 सितंबर को मिनी स्टेडियम हैंडबॉल ग्राउंड में किया गया।। कार्यक्रम के संयोजक सैयद इमरान अली ने बताया कि संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता मे मेजबान महासमुंद सहित धमतरी, रायपुर एवं बलौदाबाजार की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमे सभी वर्गों मे महासमुंद बालक टीम ने विजेता होने का गौरव हासिल किया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप महासमुंद के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी, प्रदीप चंद्राकर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी महासमुंद एवं अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ महासमुंद, संदीप घोष जी, शरद मराठा जी, विजय लहरे जी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद, नंदकुमार सिन्हा जी, सतीश नायर जी सहायक संचालक शिक्षा विभाग, सुश्री अंजलि बरमाल जिला खेल अधिकारी कमलेश यादव सुखचंद वर्मा रायपुर खिलेंद्र साहू धमतरी नारायण वैष्णव बलोदा बाजार सुनील भाई इंद्राणी भास्कर सेवन दास मानिकपुरी विशेष रूप से उपस्थित थे।।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिन्हा ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी ओर से अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री चंद्राकर जी ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए सरकार की खेल नीति के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। और बताया कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शासन के द्वारा बोनस अंक की भी पात्रता है। एवं खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने हेतु अपनी ओर से अग्नि शुभकामनाएं दी।इस आयोजन में 4 जिलों के 150 हैंडबॉल प्रतिभागियों ने अपना खेल प्रदर्शन का कौशल दिखाया।। इस प्रतियोगिता में जो चयनित खिलाड़ी हैं वह राज्य स्तरीय होने वाले प्रतियोगिता मे बालक टीम महासमुंद से रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।।। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमेश खरे खेल अधिकारी रावतपुरा विवि, रुपेश महिलांग, कपिल पेंदरिया,आशीष कुशवाहा, टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर,वैभव मानिकपुरी सोनिया बंदे, आदित्य,सोनू, सागर यादव, प्रशांत,मतिहास दास,सिबतेंन रजा महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के वरिष्ठ खिलाडी उपस्थित थे
