अंतरार्ष्ट्रीयराजनीति

मोदी सरकार के मंत्री अपने ही गढ़ में हो रहे धराशायी, UP में चल पड़ी साइकिल, बिहार में नीतीश पर विश्वास

कुंजूरात्रेमहासमुंद लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए 294 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन 232 सीटों पर आगे चल रहा है।

 

इंडी गठबंधन एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और बिहार में कौन सी हैं वो 6 सीटें जिनपर मोदी के मंत्री अपने ही गढ़ में धराशायी होते दिख रहे हैं।

 

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, एनडीए गठबंधन, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) शामिल हैं, बिहार में आगे चल रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) 14 सीटों पर आगे है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे चल रही है। 2019 के चुनावों में, एनडीए को 353 सीटें मिलीं, जिनमें से अकेले भाजपा ने 303 सीटें जीतीं। विपक्षी यूपीए को केवल 93 सीटें मिलीं, जिनमें से कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं थीं।

 

बिहार की आरा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आर के सिंह 40406 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

 

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी 102429 वोटों से पीछे चल रही हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button