Blogछत्तीसगढ़

वार्ड नं. 28 कलेक्टर सिविल कालोनी के पहले लगभग 35 लाख से निर्मित सी.सी. रोड का निरीक्षण नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी,

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द,वार्ड नं. 28 कलेक्टर सिविल कालोनी के पहले लगभग 35 लाख से निर्मित सी.सी. रोड का निरीक्षण नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पार्षदगण – चन्द्रशेखर बेलदार, पियूष साहू, भाजपा नेता शरद मराठा, गौरव राठी ने किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि लगभग 3 माह पहले निर्मित सी.सी. रोड जगह-जगह क्रेक हो गया है। गिट्टी ऊपर दिख रही है भारी वाहन अभी नही चला है वाहन चलने से रोड उखड़ जायेगी। सी.एम.ओ. एवं इंजिनियर को अवगत कराया गया कि शासन के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए। निर्माण के समय तकनीकी अधिकारी की देखरेख सुनिश्चित करें। जिस ठेकेदार ने ऐसी घटिया रोड बनायी है उसका आख बन्द कर भूगतान भी कर दिया गया। भूगतान के पूर्व कोर कटिंग कराना चाहिए था तथा भौतिक रूप से स्थल पर निरीक्षण करना था। ठेकेदार की जो भी राशि भूगतान हेतु बाकी है उसे रोका जावे सही जांच के उपरान्त भूगतान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button