Blogछत्तीसगढ़

साजेस पतेवा के विद्यार्थियों की ज़ोनल प्रतियोगिताओं में धूम, रग्बी में सिल्वर और हैंडबॉल में गोल्ड

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, पटेवा (SAGES Patewa) के विद्यार्थियों ने ज़ोनल स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों ने शतरंज, हैंडबॉल, रग्बी और एथलेटिक्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शतरंज में Soumy चंद्राकर (अंडर-19) और अंकुर ध्रुवंशी (अंडर-14) ने प्रतिनिधित्व किया। हैंडबॉल में विद्यालय की गर्ल्स टीम (अंडर-19 एवं अंडर-17) तथा बॉयज़ टीम (अंडर-17 और अंडर-19) ने भाग लिया। उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि हैंडबॉल बॉयज़ टीम ने दोनों वर्गों (अंडर-17 एवं अंडर-19) में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।

रग्बी में हुमेश निषाद और सतीश मन्नाडे ने अंडर-19 वर्ग में भाग लिया। हुमेश निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए चयनित होकर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सतीश मन्नाडे ने 800 मीटर दौड़ में भागीदारी की।

साथ ही, हुमेश निषाद और सतीश मन्नाडे ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए लेज़र रन ओपन नेशनल टूर्नामेंट में भाग लिया, जो बिहार के बेगूसराय में आयोजित हुआ।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. समीर चंद्र प्रधान ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। शारीरिक शिक्षा शिक्षक वैभव माणिकपुरी ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की।

इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

साथ ही सभी जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा SMDC के पूर्व सदस्यगणों द्वारा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बधाई दी गई और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की गई। विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित भी किया गया।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button