Blogछत्तीसगढ़

निकाय चुनाव में महासमुन्द से कांग्रेस के निखिल कांत साहु 3546से जीत दर्ज

 संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद जिले के निकाय चुनाव में आज कांटे की टक्कर के बीच जीत और हार के फैसले के बाद जिले के 6 नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद और बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है वहीं बसना, सरायपाली और पिथौरा में बीजेपी का कब्जा रहा है वहीं तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू ने कांग्रेस और भाजपा को पटकनी देते हुए जीत हासिल की है। महासमुंद जिले के महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत से टक्कर चल रही थी। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए बड़ा प्रतिष्ठा का चुनाव रहा क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार द्वारा डॉक्टर विमल चोपड़ा दो बार के अध्यक्ष और एक बार के विधायक रह चुके हैं। जिन्हें महासमुंद के युवा नेता निखिलकांत साहू ने 3546 लगभग वोट से हरा कर एक बड़ी जीत हासिल कर निखिलकांत साहू ने अपने पिता मनोजकांत साहू का बदला डॉक्टर विमल चोपड़ा से ले लिया है। सन 2000 के महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से डॉक्टर विमल चोपड़ा मैदान में थे और कांग्रेस से मनोज कांत साहू मैदान में थे। जिन्हें लगभग एक हजार वोट से भाजपा से अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोजकांत साहू को हरा दिया था। निखिल कांत साहु महासमुंद से युवा नेता व उनकी छवि एक साफ सुथरी है जिसे जनता ने खुब पसंद किया और उनकी जीत हासिल हुआ । महासमुंद नगर पालिका परिषद के 30 वार्डों में 17 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों का कब्जा जमाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button