कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार
महासमुन्द,छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के खल्लारी प्रवास के दौरान आज स्थानीय बरोण्डा चौक में भारतीय जनता पाटी शहर मंडल के द्वारा जोशिला स्वागत फूल माला से किया गया तथा उनके आगमन पर फटाखे फोड़े गये। क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने साल से मंत्री का अभिनन्दन किया तत्पश्चात् भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू, माधवराव टांकसाले, पार्षदगण – नानू भाई, मनीष शर्मा, पियूष साहू, माखन पटेल, भाऊराम साहू, कल्पना सूर्यवंशी, नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू, अजय चोपड़ा, भाजपा नेतागण मुन्ना साहू, रमेश साहू, हनीष बग्गा, लालविजय सिंग, अमन वर्मा, गोविन्द ठाकुर, आकाश पाण्डेय, नईम खान, भरत खत्री, रोहित चन्द्राकर, अमित साहू, योगेश्वर चन्द्राकर, राकेश श्रीवास्तव, रामेश्वर पटक, हरीश देवांगन, गौरव राठी, सहित कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में स्वागत किया।