संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – भारतीय तीरंदाज़ी संघ द्वारा 44 वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप बालक एवं बालिका का आयोजन दिनांक 10 से 17 फरवरी 2025 तक बोलपुर पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया है। जिसमें महासमुंद जिले के 05 बालिका एवं 02 बालक सहित कुल 07 तीरंदाजी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड एवं कंपाउंड राउंड में हुआ है। जिसमें बालिका वर्ग कम्पाउन्ड राउंड में नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा एवं पद्मा साहू पिता वेदराम साहू, बालिका रिकर्व राउंड में सत्यभामा साहू पिता मोती राम साहू, बालिका इंडियन राउंड में जया साहू पिता सोमनाथ साहू एवं चांदनी साहू पिता बलदेव साहू तथा बालक इंडियन राउंड में कमलेश साहू पिता चंद्रशेखर साहू एवं तोरण यादव पिता नेतराम यादव का चयन हुआ हैं। सभी खिलाड़ियों ने बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा से अपनी तीरंदाजी खेल की शुरुआत डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, पिरित साहू के द्वारा किया गया, जहां से नियमित खेल अभ्यास, खेल कौशल का विकास करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होकर पदक जीतने में सफल हो रहे हैं। जिले के खिलाड़ी राज्य स्तरीय अकादमी बिलासपुर, रायपुर, साईं सेंटर रायपुर एवं महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रहे हैं
सभी खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 जनवरी 2025 को रायगढ़ में शामिल होकर अच्छे प्रदर्शन कर टॉप 4 में स्थान बनाते हुए पदक जीतने में सफल रहें एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के लिए चयनित हुए।राष्ट्रीय चैंपियनशिप पश्चिम बंगाल में शामिल होने एवं अच्छे खेल प्रदर्शन करने हेतु भारतीय तीरंदाज़ी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, प्रदेश सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, प्राचार्य एकलव्य आदर्श विद्यालय भोरिंग महेंद्र टंडन, खेल प्रशिक्षक बाल आश्रम बिहाझर पिरित साहू, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, प्रशिक्षक हीरू राम साहू, संदीप, बिंदेश्वरी, दुर्गेश नंदनी, रंजीत कौर, भोज राम साहू, खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता इत्यादि ने अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।
