छत्तीसगढ़

विधायक डाॅ.सम्पत अग्रवाल ने किया 8 करोड़ के एनिकेट का भूमिपूजन बसना

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद बसना विधायक डाॅ.सम्पत अग्रवाल ने पिथौरा क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली के बाघ नदी में 8 करोड़ की लागत से बनने वाले एनिकेट का शिलान्यास,पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया ।

इसअवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि, प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों ग्रामीणों सहित सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है इस एनिकेट के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को निश्चित लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, महामंत्री आशीष शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, सरपंच परमानंद कंदोई, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजयराज पटेल, विधायक प्रतिनिधि संजय गोयल, सतीश ध्रुव, कन्हैया निषाद, तुकाराम पटेल सहित ग्रामीणजन व जनसंसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button