छत्तीसगढ़

शहर में यातायात को सुगम बनाने सड़को को किया जा रहा दूरुस्त: राशि महिलांग

।महासमुंद। पालिका द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों और गुरु घासीदास बस स्टैंड तथा बिन्नी बाई सब्जी बाजार परिसर में डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। रविवार को सब्जी बाजार और सोमवार को बस स्टैंड परिसर में चल रहे डामरीकरण का कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने जायजा लिया और ठेकेदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि पालिका द्वारा कांग्रेस शासन काल में शहर में विभिन्न मार्गों में डामरीकरण कार्य के लिए राशि की मांग की गईं थी। जिसके लिए शासन द्वारा करीब एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति मिलने के बाद शहर स्थित गुरु घासीदास बस स्टैंड और बिन्नी बाई सब्जी बाजार समेत अन्य मार्गों में डामरीकरण कार्य की शुरुआत की गई है। श्रीमती महिलांग ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि शहर के नागरिकों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसमें शहर की सड़कें भी आवश्यक है जिसका उपयोग शहर के नागरिक रोज आवागमन के लिए करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button